barkagaon panchayat electionbarkagaon panchayat election

उप प्रमुख बने वचन देव महतो

बड़कागांव :  प्रखंड प्रमुख एवं उप प्रमुख का चुनाव बड़कागांव प्रखंड कार्यालय में सोमवार को हुआ। प्रमुख पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जिसमें फुलवा देवी, प्रभु राम, निर्मल राम शामिल थे। जिसमें फुलवा देवी ने तीन वोट से प्रभु राम को हराकर बड़कागांव प्रखंड प्रमुख बनी। फुलवा देवी को कुल ग्यारह वोट मिला। वहीं प्रभु राम को आठ वोट एवं निर्मल राम को चार वोट मिला। जबकि चार वोट रद्द हो गया।

वहीं उप प्रमुख पद के लिए भी तीन प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश किया। तीन प्रत्याशियों में बभनी देवी, वचनदेव कुमार महतो, उपेन्द्र प्रसाद शामिल थे। जिसमें वचनदेव कुमार महतो ने दो वोट से बभनी देवी को हराकर उप प्रमुख बने।

वचनदेव कुमार महतो को कुल बारह वोट मिला। वहीं बभनी देवी को दस वोट और उपेन्द्र प्रसाद को तीन वोट मिला। जबकि दो वोट रद्द हो गया। प्रमुख फुलवा देवी और उप प्रमुख वचनदेव कुमार महतो को उनके समर्थकों ने फूल माला पहनाकर जीत की बधाई दी।

 

 

 

By Admin

error: Content is protected !!