बड़कागांव: गरसुल्ला बीज भंडार में बेटर लाईफ फार्मिंग सेन्टर का उद्घाटन गरसुल्ला पैक्स की पूर्व अध्यक्ष जीतनी देवी और बड़कागांव पूर्व उप प्रमुख कार्तिक उरांव ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर एवं फीता काट कर किया।

अवसर पर बायर कंपनी के टेरिटरी बिजनेस मैनेजर सौरभ मनी मौर्य ने किसानों के बीच बायर कंपनी के द्वारा पौध संरक्षण हेतु विभिन्न प्रोडक्टों के बारे में विस्तार पूर्वक उसका उपयोग लाभ के बारे में बताया।
सेल्स मैनेजर यमुना कुमार ने बताया कि बायर कंपनी के प्रोडक्ट अन्य कंपनियों के अपेक्षा बेहतर होते हैं। इनके प्रोडक्ट को लगाने से किसानों को फायदा पहुंचता है एवं किसी अन्य कंपनी से ठगने से बचते हैं

वहीं रोहित कुमार ने बताया कि पहले हम लोगों ने बाजार से अपने खेती किसानी में बिना मार्का के दवा एवं खाद का उपयोग करते थे। जिससे हमारी खेती तो नुकसान होता ही था साथ ही हमारे खेतों को भी नुकसान होता था। अब हम लोगों के बीच बेटर लाइफ सेंटर होने से बहुत आसानी एवं उत्तम क्वालिटी के खाद एवं दवा उपलब्ध हो जाएगी।

मौके पर मुख्य रूप से बायर कम्पनी के टेरिटरी बिजनेस मैनेजर सौरभ मनी मौर्य, सेल्स क्वार्डिनेटर यमुना कुमार, प्रोजेक्ट आफिसर शशि दांगी, रोहित कुमार, बिनोद कुमार, रतनी देवी, राजकुमार सिंह, रामनरेश सिंह, राजू उरांव, फूलचन्द बेदिया, मनोज उरांव, फिरंगी साव, प्रकाश कुमार, अखिलेश बेदिया, सुखदेव मांझी, जतरू मांझी, शांति देवी, दीपा मुंडा, स्वीटी देवी, मानसी देवी, संगीता कुमारी, रोमा देवी, अंजु देवी, सिकरा मांझी, टिकेश्वर बेदिया, बालेसर मुंडा, किनू बेदिया, राजकुमार बेदिया, धनेश्वर महतो, देवचरण गोप, आर्यन बेदिया, जगरनाथ बेदिया, रामेश्वर बेदिया, कलेश्वर करमाली सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!