लतरातू डैम का पानी लाना होगा रांची, दूर होगी परेशानी : धर्मेंद्र तिवारी

रांची। भारतीय जनतंत्र मोर्चा के रांची लोकसभा प्रत्याशी धर्मेंद्र तिवारी ने शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान चलाकर मतदान की अपील की। इस दौरान उन्होंने रतन टॉकीज से डंगराटोली तक पदयात्रा की। वहीं मेन रोड और नामकुम में भी जनसंपर्क किया। जहां वे आम लोगों की समस्याओं से भी अवगत हुए

उन्होंने कहा है कि रांची में पानी की कमी है। आबादी के हिसाब से पानी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। लोग रोज पानी के लिए मार कर रहे हैं। अब यह जरूरी हो गया है कि लतरातू डैम को रांची से जोड़ा जाए और लतरातू डैम का पानी रांची लाया जाए। तभी लोगों की जरूरत पूरी हो सकेगी।

कहा कि अभी रांची में कांके डैम, गेतलसूद डैम, धुर्वा डैम आदि से पानी आ रहा है। जितना पानी आ रहा है, उससे सभी लोगों की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं। सभी लोगों की जरूरतें तभी पूरी होंगी, जब लतरातू डैम का पानी रांची पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए वोट जरूर दें। 

 

By Admin

error: Content is protected !!