मांडू (रामगढ़): रांची से हजारीबाग जाने के क्रम में बुधवार को पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की का मांडू में करमाली टोला के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। अवसर पर बैजनाथ करमाली और जगत करमाली के नेतृत्व फूल माला पहनाकर और बुके देकर उनका अभिनंदन किया।
इस दौरान बंधु तिर्की ने कहा करमाली समाज का विकास एकजुटता से ही संभव है। विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए सभी को जागरूक होना होगा। समाज को शिक्षित और संगठित होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों के सुख-दुख में सहयोग के लिए हर संभव प्रयास रहेगा।
मौके पर जिला परिषद चुरचू वासुदेव करमाली, 20 सूत्री अध्यक्ष रामगढ़ सुनील करमाली, छोटेलाल करमाली, सारुबेड़ा मुखिया रोजे करमाली, श्रवण करमाली, जगत करमाली, नीरज मुंडा, संतोष करमाली, उर्मिला देवी, गुड़िया देवी, चंदा कुमारी,प्रीति कुमारी, सीमा देवी सहित अन्य लोग शामिल थे।
