भदानीनगर ओपी क्षेत्र के कुरसे गांव के समीप हुई घटना

भुरकुंडा (रामगढ़): भदानीनगर ओपी क्षेत्र अंतर्गत कुरसे गांव के निकट रामगढ़-पतरातू फोरलेन सड़क पर रविवार को एक बाइक जलकर खाक हो गई। जबकि चालक जलती हुई बाइक छोड़कर निकल गया। मामले की सूचना पर भदानीनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि तब तक बाइक बुरी तरह से जल चुकी थी।

मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति काले रंग की पल्सर बाइक (JH 02 R 2172) पर रामगढ़ की ओर से पतरातू जा रहा था। इस क्रम में सुबह तकरीबन 11:15 बजे कुरसे नाला के निकट बाइक धूं-धूंकर जलने लगी। देखते-देखते आग ने पूरी बाइक को चपेट में ले लिया। इससे पहले की लोग माजरा समझ पाते चालक निकल भागा।

मामले की सूचना पर पहुंची भदानीनगर पुलिस ने स्थानीय लोग से घटना की जानकारी ली। बाइक ठंडी होने का इंतजार किया जा रहा है। बाइक कब्जे में लेकर पुलिस जल्द ही मामले की छानबीन में जुटेगी। इधर, वाहन चालक के बिना सूचना लापता होने से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं‌। मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है। पुलिस की जांच पड़ताल के बाद ही सबकुछ साफ हो सकेगा।

By Admin

error: Content is protected !!