रामगढ़: भाजपा पतरातू मंडल द्वारा सौन्दा डी पंचायत के बूथ संख्या 304 में शनिवार को लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महामंत्री पंकज कुमार सिंह और संचालन भाजपा के वरीष्ठ नेता डब्लू पांडेय के द्वारा किया गया।

अवसर पर अभियान के संयोजक सह मुखिया किशोर कुमार महतो ने कहा कि एक मार्च से चार मार्च तक सीधे लाभार्थियों से संपर्क करना है। लाभार्थियों से संपर्क कर फीडबैक का ब्योरा पोर्टल सरल पर अपलोड करना आवश्यक है। जहां नेटवर्क की समस्या है वहां यह ऑफलाइन भी किया जा सकता है। कहा कि केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। देश मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को 400 प्लस सीटों पर जीत दर्ज करानी है। 

अभियान में जिला मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा, रविकांत कुमार, असलम मियां, अवधेश कुमार सिंह, विशुन राम, राजाराम सिंह, रविंद्र पांडेय, बबन मिश्रा, भगवान साव सहित अन्य शामिल रहे।