रांंची: जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती पर बुधवार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। हीनू स्थित कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबूलाल मरांडी नतमस्तक हुए। वहीं हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने भी माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
अवसर पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कर्मयोगी जननायक कर्पूरी ठाकुर गरीब, पिछड़े और शोषित वर्ग के पुरोधा थे। समाज के वंचित वर्ग के उत्थान और सामाजिक न्याय की दिशा में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
मौके पर भाजपा झारखंड प्रदेश कमेटी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बताते चलें कि केंंद्र सरकार ने बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की है।