रांची: चिरौंदी स्थित शगुन बैंक्वेट हॉल में गुरुवार को भाजपा विधानसभा विस्तारक का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने विधिवत दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।

प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा विस्तारकों से अपने लंबे राजनीतिक अनुभव को साझा करते हुए कई टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि बेवजह बहस करके किसी को पराजित नहीं किया जा सकता है, बल्कि विचारों और नीतियों से जीत हासिल की जा सकती है। बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा विस्तारकों को केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की बात कही।

वहीं अभ्यास वर्ग को संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा जी ने भी संबोधित किया।  मौके पर प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, केंद्रीय विस्तारक टोली के सदस्य मनोज कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह सहित काफी संख्या में विधानसभा विस्तारक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मीडिया सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

By Admin

error: Content is protected !!