हजारीबाग: चौपारण के चेतना पैलेस में शनिवार को भाजपा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें बरही विधानसभा के सभी मंडलों से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेंमेलन में बतौर मुख्य वक्ता हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

सांसद मनीष जायसवाल ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां सभी वर्गों के लिए लाभकारी हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कागज के बजाए धरातल पर उतरकर जनहित के कार्य करने की नसीहत भी दी। वहीं बरही विधायक ने कहा भाजपा संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर बूथ कार्यकर्ताओं के मददगार बने। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र चनद्रवंशी व संचालन महामंत्री आशीष सिंह ने किया।

मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय यादव व भगवान केशरी बरही, बाबुलाल मेहता पदमा, लक्ष्मण प्रसाद यादव चंदवारा, भाजपा नेता मुकुंद साव, राजदेव यादव, रामस्वरूप पासवान, बिरेन्द्र रजक, रंजीत चनद्रवंशी, विकास यादव, सीताराम साव, बालेश्वर साव, बलराम दाँगी, कृष्णा रविदास, कृष्णा पासवान, मंटु सिंह, आदित्य चौरसिया, सुनील सिंह, रिशु बर्णवाल, अरविंद सिंह, गंदौरी दाँगी, विकास रजक, अरविंद सिन्हा, बिराज रविदास, राजेश राणा, राजकुमार यादव, रंजन सिंह, प्रवीण सिंह, अशोक ठाकुर, मनोज साव, सुमन सिंह, भरत सिंह, मो. सफाल, मो. सेराज अंसारी, अजीत सिंह, विजय यादव, सांसद के हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित सहित बड़ी संख्या में विधानसभा के सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

 

By Admin

error: Content is protected !!