कांके : भाजयुमो ने राखी मेकिंग प्रतियोगिता का किया आयोजन

रांची : भाजयुमो कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के तत्वावधान में बुधवार को कांके प्रखंड के कोंगे गांव में राखी मेकिंग कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें होप संस्था के बच्चों ने इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ के भाग लिया। बच्चो ने एक से एक बढ़कर आकर्षक और रंग -बिरंगी राखिया बनाई।

इस अवसर पर बेहतरीन राखी बनाने वाले बच्चो को भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ की ओर पुरस्कार देकर पुरस्कृत भी किया। प्रतियोगिता में प्रथम अभिषेक प्रमाणिक, द्वितीय नेहा कुमारी और तृतीय रूपा कुमारी रही। ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में होप संस्था के चैंग, भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर के अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, संजय प्रमाणिक, सुजीत प्रमाणिक, नवीन पाठक, अमन समेत अन्य उपस्थित थे।

By Admin