कर्मवीर बने भाजपा के झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री

धर्मपाल का झारखंड से यूपी स्थांतरण

रांची : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कर्मवीर को झारखंड प्रदेश का संगठन महामंत्री मनोनित किया है। जबकि झारखंड के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल को यूपी का संगठन महामंत्री बनाया है। इसे लेकर राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह द्वारा पत्र जारी किया गया है। इधर, संगठन महामंत्री बदलने से कई तरह की चर्चाएं हो रही है। प्रदेश संगठन में जल्द ही बड़े फेरबदल के भी कयास लगाये जा रहे हैं। हालांकि मांडर विधानसभा में हालिया उप चुनाव में हार के बाद ही पार्टी एक खेमा संगठन के वरीय पदाधिकारियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर भी मुखर देखा गया।

By Admin