बारियातू (लातेहार): बारियातू प्रखंड के मकरा गांव में भुनेश्वर राम के घर में बिरहद सांप घुस गया। इसकी जानकारी वैध शर्मा को दी गई। वैध शर्मा ने मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया। जिसे झिरमतकोमा जंगल में छोड़ दिया गया। वैध शर्मा ने लोगों को सांप नहीं मारने की अपील करते हुए कहा कि सांप से सतर्क रहें और सावधानी जरूर बरते। कहा कि सांप चूहों को निवाला बनाते हैं। सांप न होने से चूहों की संख्या अप्रत्याशित रूप से बढ़ जाएगी। जो अनाज को भारी क्षति पहुंचा सकते हैं। सांप एक तरह से किसान के मित्र होते हैं। उन्होंने कहा कि सांप मिलने की सूचना मुझे दें। मैं सांप पकड़ सुरक्षित स्थान पर छोड़ दूंगा। मौके पर पूरन राम, रूपेश कुमार, पंकज सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!