रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आगामी 18 जुलाई को होनेवाले राष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का निर्णय लिया है। इसे लेकर झामुमो केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन की ओर से पत्र जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि आजादी के वर्षों बाद किसी आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त हो रहा है। झामुमो चुनाव में उनका पूरा समर्थन करेगी। पार्टी के सांसद-विधायक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करेंगे। वहीं झारखंड की सत्ता में सहयोगी कांग्रेस इस निर्णय सेे नाराज बताई जा रही है। 

By Admin

error: Content is protected !!