| 12वें वेतन समझौते में विलंब पर दी आंदोलन की चेतावनी |
रामगढ़: भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने मंगलवार को सीसीएल बरका-सयाल महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष गेट मीटिंग की। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 25 जून से 30 जून तक चलाए गए जन-जागरण अभियान के अंतिम चरण में प्रक्षेत्र मुख्यालय पर गेट मीटिंग के माध्यम से 12वें वेज बोर्ड का गठन कर वेतन समझौता जल्द से जल्द करने की मांग की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र ओझा और संचालन क्षेत्रीय सचिव शंभू प्रसाद सिंह ने किया। मौके पर मुख्य रूप से केंद्रीय महामंत्री शशि भूषण सिंह जी उपस्थित थे।
गेट मीटिंग के क्रम में संबोधित करते हुए वेतन समझौते पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इस दौरान प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। बैठक को मुख्य वक्ता शाशि भूषण सिंह, शिवशंकर सिंह, श्रीकांत गुप्ता, हरिनाथ महतो, जय नारायण मेहता,अनिल पासवान, लक्ष्मी प्रसाद ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के द्वारा कोल इंडिया की सभी इकाइयों में 25 से 30 जून तक यह जनजागरण कार्यक्रम का चलाया गया है। इसके बाद भी अगर प्रबंधन वेतन समझौते को लेकर उदासीन रवैया अपनाए रहती है तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।
मौके पर ललन प्रसाद, सुखचैन सिंह, दिनेश मुंडा, प्रह्लाद कुमार, कन्हैया सिंह यादव, ओम प्रकाश ओक्षा, राजकुमार, सुरेंद्र तिवारी, जगमोहन बेदिया, महेश प्रजापति, केडी शरण, स्नेह लता कुजूर, रंजन राम, बीना कुमारी, नीलम देवी,पूजा कुमारी, मुनको कुमारी, जामवंती देवी, तेज नारायण रामचंद्र, रोशन महतो, महेश कुमार, महेश मेहता, मुर्तुजा आलम, सुखदेव, बबुल मांझी, मंगलेश राम, विजय कुमार, रघुनंदन राणा,एस पी सिंह, अर्जुन कुमार सहित अन्य शामिल थे।
