मोरहाबादी मैदान में नौ और 10 अगस्त को होगा दो दिवसीय आयोजन

रांची : मोरहाबादी मैदान में नौ और 10 अगस्त को झारखंड जनजातीय महोत्सव का दो दिवसीय आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर विधानसभाा के सभागार मेें बृहस्पतिवार को सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महोत्सव को लेकर प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया।

अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखंड जनजातीय महोत्सव राज्यवासियों के लिए गौरव की बात है। महोत्सव में झारखंंड सहित अन्य राज्यों से भी जनजाति समुदाय के कई प्रतिनिधि शामिल होंगे। कहा कि झारखंंड का जनजातीय समुदाय सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी अलग पहचान रखता है। यह वीरों की भूमि रही है। यह धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, वीर बुधु भगत, तिलका मांझी, चांद-भैरव, तेलंगा खड़िया, शेख भिखारी जैसे वीर बलिदानियों की धरती है। झारखंड जनजातीय महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।

प्रतीक चिन्ह अनावरण कार्यक्रम में मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री हफीजुल हसन, विधायक सुदिव्य कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!