पुलिस टीम ने रामगढ़, रांची और लोहरदगा से की गिरफ्तारी

रामगढ़: पुलिस ने वाहन लुटेरों के अंतरजिला गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। लुटेरों की गिरफ्तारी रामगढ़, रांची और लोहरदगा से हुई है। उनके पूछताछ करते हुए रामगढ़ से लूटी गई पांच कारें बरामद कर ली गयी हैं।

रामगढ़ एसपी पीयूष पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरोह के सदस्य जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में निजी वाहनों से लिफ्ट लेते थे। ड्राइवर को खिलाने पिलाने के बहाने नशे की गोली देकर बेहोश कर देते थे। इसके बाद वाहन लेकर भाग निकलते थे।

उन्होंने बताया कि मामले को लेकर एडीपीओ रामगढ़ के नेतृत्व में टीम का गठन कर अनुसंधान शुरू किया गया। जिसमें आठ लोग हिरासत में लिए गये हैं और लूटे गये पांच वाहनों को बरामद कर लिया गया।

पकड़े गये आरोपियों में हजारीबाग निवासी अमित सोंधी (46वर्ष) ओरमांझी निवासी मो. इरशाद अंसारी (26वर्ष), लोहरदगा निवासी मो.फरहान राय (21वर्ष), रांची निवासी एहसान अंसारी (30वर्ष), रामगढ़ निवासी अमान अंसारी (42 वर्ष) रामगढ़ निवासी बबलू कुमार और रांची निवासी रियाज अहमद (42 वर्ष) शामिल हैं।

वहीं छापेमारी टीम में एसडीपीओ रामगढ़ किशोर कुमार रजक रामगढ़ थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक हरिनंदन सिंह पुलिस अवर निरीक्षक रामगढ़ विनय कुमार पुलिस अवर निरीक्षक रामगढ़ प्यारे हसन पुलिस अवर निरीक्षक रामगढ़ शशि प्रकाश पुलिस अवर निरीक्षक रामगढ़ रोशन कुमार सशस्त्र बल शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!