रामगढ़: सीसीएल भुरकुंडा परियोजना की बलकुदरा खुली खदान में स्थानीय ठेका मजदूरों ने रैयत विस्थापित मोर्चा के बैनर तले शनिवार को एक बार फिर काम ठप करा दिया। मज़दूरो ने प्रबंधन पर वादा खिलाफी और लिखित आश्वासन के बाद भी वेतन बढ़ोतरी नहीं किए जाने पर विरोध प्रदर्शन किया। मज़दूरों ने सुबह 6 बजे से 2 बजे तक काम बंद रखा।

इधर मामले की जानकारी पर भुरकुंडा पीओ मनोज पाठक सहित अन्य अधिकारी और सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में रैयत विस्थापित मोर्चा के लोगों के साथ मजदूरों की मांगो को लेकर  वार्ता हुई। जिसमे प्रबंधन ने 15 अक्टूबर तक का लिखित आश्वासन दिया। जिसके बाद जाम आंदोलन ले लिया गया।

मौके पर झरी मुंडा, सुनील मुर्मू, वीरेंद्र मांझी, संतोष मुंडा, गणेश बेदिया, नागेश्वर ठाकुर, संजय नायक, दिनेश मुंडा, पिंटू मुर्मू, राजू हंसदा, श्याम देव मुंडा, राजकुमार करमाली, मनीष मुर्मू, राजकुमार हंसदा, बबलु हंसदा सहित अन्य मोजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!