रामगढ़: जिला पुलिस मुख्यालय में रविवार को नवप्रोन्नत पुलिस कर्मियों के पीपिंग समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक अजय कुमार मौजूद रहे। समारोह में जिला पुलिस के दो सहायक अवर निरीक्षक अजीत कुमार सिंह और शिवनंदन यादव को स्टार लगाकर पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर प्रोन्नति का जिला आदेश जारी किया गया। वहीं 18 साक्षर आरक्षी को स्टार लगाकर सहायक अवर निरीक्षक के रूप में प्रोन्नति का जिला आदेश जारी किया गया।
सहायक आरक्षी से सहायक अवर निरीक्षक के पद पर प्रोन्नत पुलिस कर्मियों में संजय कुमार गोराई, अरविन्द कुमार सिंह, उपेन्द्र कुमार मेहता, राम महली, सुनील मुण्डा, अशोक कुमार सिंह, राजेश तिर्की, दामोदर राम, फ्रांसिस सोय, दुर्गा उरांव, अटल गुड़िया, दिपक उरांव, बिनोद गाड़ी, गन्दूर उरांव, निर्मल लकड़ा, हीरा कुमारी, बसंती तिर्की, जुलियाना धान शामिल हैं।