रामगढ़: भाकपा माले बरकाकाना एरिया कमेटी ने घुटुवा स्थित पार्टी कार्यालय में बुधवार को पार्टी का 58वां स्थापना दिवस मनाया। अवसर पर सर्वप्रथम पार्टी का झंडा फहराया गया। इसके साथ ही संघर्षों में शहीद पार्टी के साथियों की याद में दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई और शहीदों के सम्मान में नारेबाजी की गई। इसके उपरांत तृतियाल बेदिया ने केंद्रीय कमेटी द्वारा जारी आह्वान पत्र पढ़ा।
अवसर पर जिला सचिव हीरा गोप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में लाखों भारतीयों के अपने वोट के अधिकार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। जो कि संविधान द्वारा प्रदत्त सबसे मूलभूत संवैधानिक अधिकार रहा है। जिसका उपयोग पीढीयों से देशवासी करते आ रहे हैं आज मजदूरों पर नई श्रम संहिताओं को थोपा जा रहा है । जिसे लेकर मजदूरों में भारी रोष है
कृषि पर साम्राज्यवादी कब्जे के खिलाफ किसान संघर्षों के एक और निर्णायक दौर की तैयारी कर रहे हैं। इस दौर संगठित होकर संघर्ष करने की जरूरत है।
कार्यक्रम के अंत में भाकपा-माले के देवकीनंदन बेदिया ने पार्टी को मजबूत करने पर बल देते हुए कहा कि स्थापना दिवस पर हमें संगठन को विस्तार देने और जन संघर्षों को तेज करने का संकल्प लेना चाहिए। मौके पर नीता बेदिया, प्यारेलाल बेदिया, नागेश्वर मुंडा, देवानंद गोप, राजेन्द्र राम, बृज नारायण मुंडा,हीरोलाल मुंडा, रोहित मुंडा, कंचन करमाली, द्वारिका मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे।
