रामगढ़: भाकपा माले ने कॉमरेड महेंद्र सिंह के 19वें शहादत दिवस पर मंगलवार को बरकाकाना में जनसंकल्प सभा का आयोजन किया। जिसमें माले कार्यकर्ता मुन्नी दी ने झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं माले के वरीष्ठ नेता हीरा गोप और देवकीनंदन बेदिया ने कॉमरेड महेंद्र सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इस दौरान माले कार्यकर्ताओं ने भी महेंद्र सिंह को याद करते हुए दो मिनट की मौन रख श्रद्धांजलि दी।
जनसंकल्प सभा में पतरातू प्रखंड कमेटी के नेता राजेन्द्र राम ने स्वागत भाषण दिया। जबकि सभा का संचालन देवानंद गोप ने किया। अध्यक्ष मंडल में नरेश बडाईक, सरजू मुंडा, नीता बेदिया, अमल कुमार शामिल रहे। सभा में बतौर अतिथि भाकपा-माले राज्य और जिला कमेटी सदस्य देवकीनंदन बेदिया, हीरा गोप, शहनवाज खान, झूमा घोषाल, भुवनेश्वर राम, भुवनेश्वर बेदिया, आशीष कुमार उपस्थित थे।
सभा को देवकीनंदन बेदिया ने कहा कि कॉमरेड महेंंद्र सिंह के विचार आज भी जिंदा है। गरीब किसान-मजदूरों के लिए उनका संघर्ष हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने झारखंड नवनिर्माण का जो सपना देखा था उसे हमलोगों को पूरा करना है। कहा कि देश में भाजपा नरेंद्र मोदी की सरकार देश के लोकतांत्रिक अधिकार को लगातार खत्म करने में लगी है। आज देश को बचाने का समय है, लोकतंत्र को बचाने का समय है। लोकतंत्र रहेगा तभी हम अपनी सवालों पर बात कर सकते हैं, संघर्ष कर सकते हैं। इसलिए आज हम सभी 2024 के आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें।
वहीं जन संकल्प सभा को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। सभा के अंत में आगामी कार्यक्रम की घोषणा की गई। बताया गया कि 26 को जनवरी को सभी माले कार्यकर्ता अपने घरों में तिरंगा फहराएंगे। जबकि 24 जनवरी कर्पूरी ठाकुर की जयंती और 30 जनवरी को महात्मा गांधी शहादत दिवस मनाएंगे । खबर सेल।
मौके पर पवन गोप, उमेश गोप, देवकी बेदिया, तृतियाल बेदिया, बृजनारायाण मुंडा, धनीराम प्रजापति, बाटेश्वर मुंडा, कैलाश, कुलदीप, रामकुमार करमाली, मोदी करमाली, सुरेंद्र मुंडा, सोहन बेदिया, रोजन महतो, चरकी देवी, पंचमी देवी, सुरती देवी, मीला देवी, संझोती देवी, शांति देवी, ललिता देवी, उपासी देवी, मोहगी देवी, धनमती देवी, मालती देवी, किरण देवी, खेदनी देवी, सुलोचनी देवी, मांजो देवी, सुनंदा देवी, फुलमनी देवी, रीना देवी, शीला देवी, सुनीता देवी, मंगरी देवी, प्राणपति देवी, चंद्र कला देवी सहित अन्य उपस्थित थे।