DC held a meeting regarding preparations for Republic Day in Ranchi.

रांची: समाहरणालय के ब्लॉक ए स्थित सभागार में शनिवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक हुई। जिसमें गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने मोरहाबादी मैदान में होनेवाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा, अग्निशमन, पेयजल और विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था के मद्देनजर अधिकारियों को निर्देशित किया। वही रांची के चौक-चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमा की साफ-सफाई को लेकर भी निर्देश दिया। साथ ही कार्यक्रम स्थल तक सभी पहुंच मार्गों की मरम्मति करने की भी बात कही।

बताया जाता है कि  गणतंत्र दिवस परेड में चार ब़ैड और 15 प्लाटून भाग लेंगे। 16 जनवरी से परेड का पूर्वाभ्यास किया जाएगा।