बड़कागांव: शांति निकेतन विद्यालय उरीमारी (बगरैया) में विदाई समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया। विदाई समारोह में सत्र 2023-2024 के मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले वर्ग दशम के छात्र-छात्राओं को उपहार देकर विद्यालय से भावभीनी विदाई दी गई।
इस दौरान विद्यालय के निदेशक नरेश करमाली ने कहा कि विद्यार्थी का मैट्रिक परीक्षा ही जिंदगी का पहला पड़ाव होता है। इस पड़ाव को अच्छे अंकों से अगर पार करते हैं तो आगे सफलता के सारे रास्ते सुनिश्चित हो जाएंगे। निदेशक ने समय का सदुपयोग करने की सलाह देते हुए विद्यार्थियों को परीक्षा में शत प्रतिशत उत्तीर्ण होने की शुभकामनाएं दी।
वहीं प्रधानाध्यापक दिनेश करमाली ने कहा कि अनुशासन ही देश को महान बनता है। बिना अनुशासन का कोई भी विद्यार्थी सफलता के शिखर पर नहीं पहुंच सकता है। संबोधन में आगे उन्होंने छात्र-छात्रा को अनुशासन में रहकर तैयारी करने की सलाह देते हुए एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए परीक्षा में उत्तीर्ण होने की शुभकामनाएं दी।
मौके पर मुख्य रूप से निदेशक नरेश करमाली, प्रधानाध्यापक दिनेश करमाली, रंजीत करमाली, राजेन्द्र राम, पिंटू कुमार, बिनोद मांझी, सुशील कुमार, अंजली कुमारी, अर्चना कुमारी, सुरज कुमार, पूनम सरोज किंडो, संगीता कुमारी, सेवामुनी टुडू, सोनी कुमारी, पुनम भारती, सुमन हांसदा, राजू बेसरा, विजय बास्के, विकास करमाली, सचिन मुर्मू, वर्षा कुमारी, नेहा मुर्मू, दिनेश मांझी, महेंद्र प्रजापति, खुशबू कुमारी, प्रभात बेसरा, शिल्पा सोरेन, अनु कुमारी राणा, श्रवण कुमार, नरगिस कुमारी, केशव मुंडा, कृति मुर्मू, सुजल कुमार, मनोज गिरी, कुमकुम कुमारी, राहुल हेम्ब्रोम, विकास उरांव, सोनी कुमारी, जय किस्कू, अंजू कुमारी, बबीता सोरेन, रोहित हांसदा, सुमित भोक्ता, ओमप्रकाश बेदिया, साहिल कुमार, अमन सोरेन, मोनो कुमारी, निर्भय बहादुर, चंदन बेसरा, पूजा कुमारी, संध्या कुमारी, रंजन कुमार, रीता कुमारी, राजकुमार गंझू, अजय गंझू, गणिता कुमारी, निशा कुमारी, देव कुमार, शीतल कुमारी, शंकर कुमार, सुषमा कुमारी, सागर कुमार, सुप्रिया राज, विशाल कुमार सिंह, कुलदीप बेदिया, अनिता सोरेन, पूजा कुमारी, रवि कुमार, रोहित मुर्मू, खुशी पवारिया, ममता कुमारी, प्रेम कुमार, सुजीत मांझी, सबिहा परवीन, आयुश कुमार, अनुप उरांव, अशोक मुंडा, अमित सिंह तामरीन खान सहित कई लोग मौजूद थे।