रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष दिशोम गुरू शिबू सोरेन ने गुरूवार को 80वां जन्मदिन मनाया। उनके आवास पर उनके पुत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 80 पाउंड का केक काटा और शिबू सोरेन की लंबी आयु की कामना की। जन्मदिन कार्यकम में झामुमो के मंत्री, विधायक सहित संगठन के वरीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शिबू सोरेन के परिजन शामिल रहे।
वहीं राज्य भर में जगह-जगह झामुमो की जिला और प्रखंड कमेटियों ने भी अपने क्षेत्र में शिबू सोरेन का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया। इसके साथ ही विभिन्न राजनैतिक और सामाजिक संगठन के लोगों ने उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए बधाई दी है।