मांगी गई थी पांच लाख की फिरौती

• जेएसएससी कर्मी विजय लाल उरांव सकुशल बरामद 

रांची: पुलिस ने कार समेत जेएसएससी कर्मी विजय लाल उरांव का अपहरण करनेवालों पांच अभियुक्तों को  गिरफ्तार किया है। वहीं अपहृत को कार समेत बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने कुल्हाड़ी, रॉड, डंडा और पांच मोबाइल जब्त किया है। ग्रामीण एसपी सुमित अग्रवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

बताया गया कि बीते 27  नवंबर को जेएसएससी, नामकुम में कार्यरत धुर्वा निवासी विजय लाल सोरेन का खस्सीदाग ओपी क्षेत्र में अपहरण कर लिया गया था। अपहरणकर्ताओं ने उनके परिजनों से पांच लाख की फिरौती मांगी थी‌। जिसपर विजय लाल उरांव की पत्नी मुंदरी देवी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। अपहरणकर्ताओं ने फिरौती की रकम देने के लिए परिजन को सिठियो ओवरब्रिज पर बुलाया। इसपर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से अभियान चलाते हुए सुमो वाहन पर सवार पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्तों पर दबिश डालकर पुलिस ने कार समेत विजय लाल उरांव को मुक्त करा लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में राहे निवासी संजय कुमार महतो, सूरज कुमार स्वांसी, अभिराम महतो,  काठीटांड़ निवासी अर्पित शर्मा और कांके निवासी अजय कुमार महतो शामिल हैं।