रांची: शिव शिष्य परिवार रांची के सौजन्य से जेएसएफ क्लब बरतुआ गणेशपुर द्वारा पांच दिवसीय जय सरना फुटबाॅल टुर्नामेंट 2023-24 का शुभारंभ पंचायत खेल मैदान बरतुआ में रविवार को किया गया।
टुर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि रांची के सांसद संजय सेठ एवं विशिष्ट अतिथि आरपीआई के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता प्रीतम साड लोहरा उपस्थित थे। टुर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।

Five-day Jai Sarna football tournament begins in Bartua, Ormanjhi

मौके पर मुख्य अतिथि रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि खेल हमारे जीवन में बहुत लाभकारी हो सकते हैं। खेल हमें अनुशासित बनाते हैं जो बेहतर व्यक्तित्व के लिए जरूरी है। खेल से हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को लाभ पहुंचता है। वर्तमान में करियर के कई क्षेत्र से खेल में ज्यादा बेहतर करियर, प्रसिद्धि और पैसा है।

अवसर पर टुर्नामेंट का पहला मैच लपंगा आर.एफ.सी भुरकुंडा बनाम भूमित इलेवन रांची के बीच खेला गया। निर्धारित समय पर दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। मैंच का निर्णय टाईब्रेकर के माध्यम से हुआ। जिसमें लपंगा आर.एफ.सी भुरकुंडा ने भूमित इलेवन रांची को 4-3 से पराजित कर दिया।

दुसरा मैच टोबो स्पोर्टिंग क्लब केदल बनाम ड्रेगन एफ.सी.कुरूम के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन खेल प्रेमियों का खूब मनोरंजन किया। निर्धारित समय पर दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। मैंच का निर्णय टाईब्रेकर के माध्यम से हुआ। जिसमें टोबो स्पोर्टिंग क्लब केदल ने ड्रेगन एफ सी कुरूम को 4-3 से पराजित कर दिया।

वहीं दोनों विजेताओं के साथ पहला क्वार्टर फाइनल मैच टोबो स्पोर्टिंग क्लब केदल बनाम लपंगा आर एफ सी भुरकुंडा के बीच खेला गया। निर्धारित समय पर दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। मैंच का निर्णय टाईब्रेकर के माध्यम से हुआ। जिसमें टोबो स्पोर्टिंग क्लब केदल ने लपंगा आर.एफ.सी भुरकुंडा को 9-8 से पराजित कर दिया। इस जीत के साथ केदल सेमीफाइनल में प्रवेश कर गया।

मौके पर मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य जयडिहा प्रवेश भोगता, सचिव सह पूर्व मुखिया जयडिहा बिनोद बेदिया, संरक्षक सह ग्राम प्रधान शंकर करमाली, उपाध्यक्ष मोहित करमाली, कोषाध्यक्ष रामराज महतो, मिडिया प्रभारी संतोष गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि राजेश गुप्ता, चतुर साहु, वार्ड सदस्य संजू देवी, यमुना देवी, परमेश्वर गंझू, नितीश मुंडा, अमरनाथ भोगता, अजय करमाली, नवीन कुमार, कामेश्वर बेदिया, प्रकाश बेदिया, भिनेश्वर बेदिया सहित कई खेलप्रेमी मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!