हजारीबाग: रामनवमी कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनजीत यादव को मंगलवार की सुबह बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल मंजीत यादव को आरोग्यम अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी।
शहरी क्षेत्र के बड़ा बाजार में मंजीत यादव के घर के बाहर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार आवास से बाहर निकलते ही मनजीत सिंह को बाइक सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारी। दो गोली उनके पीठ में और एक गोली पेट में लगी।घटना को अंजाम देकर अपराधी भाग निकले।
मामले की जानकारी पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच छानबीन की। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद से इलाके के लोगों में काफी रोष है।