• बरकाकाना में बालू लदे दो ट्रैक्टर, पतरातू में स्टोन चिप्स लदा हाइवा और ट्रैक्टर जब्त
रामगढ़: जिला खनन विभाग ने अवैध खनिज परिवहन को लेकर शुक्रवार को अभियान चलाकर तीन ट्रैक्टर और एक हाइवा को जब्त किया है। सुबह तकरीबन 08.30 बजे खान निरीक्षक ने बरकाकाना ओपी पुलिस के सहयोग से घुटुवा में आर्य बाल उच्च विद्यालय की ओर से आते लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर पकड़ा। जिसपर 100 घनफीट बालू लदा पाया गया। बालू से संबंधित कागजात नहीं पाये जाने पर वाहन को जब्त कर लिया। वहीं अभियान के क्रम में सुबह 09:45 बजे बरकाकाना ओपी अंतर्गत उरलुंग रेलवे पुल के निकट दामोदर नदी की से आते बालू लदे इंडो फार्म ट्रैक्टर को पकड़ा गया। ट्रैक्टर पर 100 घनफीट बालू लदा पाया गया। परिवहन से संबंधित कागजात नहीं मिलने पर ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया। खान निरीक्षक ने दो वाहनों को बरकाकाना ओपी पुलिस के सुपुर्द करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
वहीं खान निरीक्षक ने पतरातू थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर। इस क्रम में दोपहर बाद तकरीबन 01.00 बजे पीवीयूएनएल प्लांट के निकट मुख्य सड़क पर अवैध रूप से स्टोन चिप्स लदा स्वराज ट्रैक्टर पकड़ा गया। वहीं अवैध रूप से स्टोन चिप्स लदा हाइवा (JH02AV 9179) भी जब्त किया गया। वाहनों पर लदे स्टोन चिप्स से संबंधित कागजात नहीं मिलने पर वाहनों को जब्त किया गया। दोनों वाहनों को पुलिस के सुपुर्द कर पतरातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
