रामगढ़: एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने शुक्रवार को रामगढ़ अनुमंडल अंतर्गत वेस्ट बोकारो ओपी और कुज्जू ओपी का औचक निरीक्षण किया। उनके आगमन पर ओपी में पदस्थापित पुलिस कर्मियों ने अभिवादन कर उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने क्षेत्र के भौगोलिक परिदृश्य की जानकारी ली। साथ ही ओपी पुलिस पदाधिकारियों के कार्य बटवारा, सिरिस्ता अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन, लंबित वारंट-कुर्की-सम्मन के निष्पादन से संबंधित जानकारियां लीं। 

इस दौरान उन्होंने ई-साक्ष्य की समीक्षा करते हुए फरारियों की गिरफ्तारी, आरोपित अपराधकर्मियों के भौतिक सत्यापन और लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। 

 

 

By Admin

error: Content is protected !!