हजारीबाग: बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत बैंक ऑफ महाराष्ट्र बरही शाखा में शुक्रवार को हथियार से लैस चार अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बैंक से तकरीबन चार लाख रुपए नकद और तकरीबन तीन किलोग्राम सोना लूटा गया है। सोने की अनुमानित कीमत तकरीबन 5 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार दोपहर बाद तकरीबन सवा तीन बजे दो बाइक पर चार कि संख्या में अपराधी बैंक पहुंचे। अपराधियों में से एक ने हेलमेट लगा रखा था वहीं एक चेहरे पर मास्क लगाए हुए था और अन्य दो गमछे से चेहरा ढंके हुए थे। बैंक में अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर मारपीट करते हुए लूटपाट की। लूट के बाद अपराधी बैंक का शटर बाहर से बंद कर भाग निकले। बैंक कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी और किसी तरह बाहर निकले

मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। वहीं अपराधियों की धरपकड़ के लिए जगह-जगह नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी है। आसपास के जिलों को भी अलर्ट किया गया है। बैंक के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। 

घटना की पुष्टि करते हुए एसपी अमन कुमार ने बताया कि पुलिस तत्परता से छानबीन में जुटी हुई है। घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली जा रही है अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 

 

By Admin

error: Content is protected !!