रामगढ़: उपायुक्त सह अध्यक्ष जिला गंगा समिति रामगढ़ चंदन कुमार द्वारा दिए गए निर्देश पर मंगलवार को रामगढ़ जिला अंतर्गत विभिन्न पंचायतों एवं प्रखंड स्तर पर गंगा दौड़ का आयोजन किया गया।

मौके पर जनप्रतिनिधियों, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों के द्वारा दौड़ में उपस्थित बच्चों एवं युवाओं को नमामि गंगे योजना के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सभी को नदियों तथा अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ रखने में अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के प्रति जागरूक करने की भी अपील की गई। वहीं दौड़ के विजेताओं को स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों के द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया।

बताते चलें कि राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड रांची द्वारा नमामि गंगे योजना अंतर्गत प्रचार प्रसार एवं व्यापक जन जागरूकता हेतु 15 जनवरी से 17 जनवरी 2024 तक विशेष अभियान चलाने को लेकर निर्देश जारी किया गया है।

By Admin

error: Content is protected !!