भुरकुंडा (रामगढ़): बिरसा चौक में श्री श्री काली पूजा समिति के तत्वावधान में बीती रात विधि-विधान मां काली की पूजा संपन्न हुई। काली मंडप में पुजारी अशोक मिश्रा के मार्गदर्शन में सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। जबकि यजमान के रूप में अमित साहू और सुनील सोनी शामिल रहे। पूजा-अर्चना के उपरांत परंपरागत तरीके से बलि दी गई। मंडप में सोमवार की सुबह हवन-पूजन और आरती के साथ पूजा संपन्न हुई। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। 
पूजा को लेकर पूरे काली मंडप को आकर्षक रंग-बिरंगी रोशनी एवं फूलों से सजाया गया था। मां काली की भव्य प्रतिमा के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। पूरा क्षेत्र मां काली के जयकारों एवं भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। बताया जाता है कि सोमवार की शाम प्रतिमा के साथ विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष प्रदीप मांझी, सचिव अजय साहू, कोषाध्यक्ष योगेश दांगी, संरक्षक सुनील सोनी, टिकेशर महतो, परमेश्वर राम, उपाध्यक्ष बबलू साव एवं भोला चंद्रवंशी, व्यवस्थापक शंकर मांझी, कृष्ण मुर्मू, मुन्ना ठाकुर सहित समिति के अन्य सदस्यों ने सराहनीय योगदान दिया।


