दिवंगत बालेश्वर पटेल, शोभा महतो, दुलारी देवी और विकास मालाकार के परिजनों को बंधाया ढांढस 

गिद्दी (हजारीबाग): सांसद मनीष जायसवाल ने बुधवार को डाड़ी प्रखंड क्षेत्र का सघन दौरा कर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की। इस क्रम में सांसद सर्वप्रथम जमीन विवाद में मारे गए रबोध निवासी बालेश्वर पटेल के घर पहुंचे और उनकी पत्नी रीता पटेल से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इसके उपरांत वे बलसगरा में दिवंगत शोभा महतो के शोकाकुल परिवार से मिले और ढांढस बंधाया। 

दौरे के क्रम में उन्होंने ढटवाटांड़ में दिवंगत दुलारी देवी और रेलीगढ़ा में विकास मालाकार के घर पहुंचकर परिजनों से भी मुलाकात की और शोक संवेदना जताई। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की दुख की घड़ी में भाजपा का हर एक कार्यकर्ता साथ खड़ा है। शोकाकुल परिवारों को हर जरूरी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। बताते चलें कि मंगलवार की सुबह ट्रक की चपेट में आकर दुलारी देवी की मौत हो गई। जबकि विगत दिनों अरगड्डा में हुई सड़क दुघर्टना में विकास मालाकार की मौत हो गई।

दौरे के क्रम में सांसद के साथ डाड़ी प्रखंड भाजपा सांसद प्रतिनिधि गुंजन साव, भाजपा नेता पुरुषोत्तम पांडेय, वकील महतो, बिहारी प्रजापति, गणेश साहू, बसंत प्रजापति, रॉकी सिंह, नारायण महतो, सर्वेश सिंह, रंजीत पांडेय, सतीश सिंह, रीमा कुमारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

By Admin

error: Content is protected !!