Huge quantity of explosives recovered from Karkatta hill in DumkaHuge quantity of explosives recovered from Karkatta hill in Dumka

दुमका: नक्सलियों के खिलाफ अभियान में पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के करकट्ठा पड़ाड के जंगल से पुलिस और एसएसबी 35वीं वाहिनी के जवानों ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक दुमका अंबर लकड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में  बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जिला पुलिस और सुरक्षा बल की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान करकट्ठा पहाड़ के जंगल में नक्सलियों द्वारा छिपाये गये भारी मात्रा में  डेटोनेटर विस्फोटक, नियोजेल, वायर, सहित नक्सली साहित्य और बैजेज बरामद हुए हैं।