गरिमा सिंह लातेहार उपायुक्त और अनन्य मित्तल जमशेदपुर उपायुक्त बने

रांंची: झारखंड में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों की तबादला किया गया है। जबकि कई IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।इस संबंध में सोमवार की शाम झारखण्ड सरकार कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से सरकार के अवर सचिव विनोद कुमार ने अधिसूचना जारी की है।

प्रधान सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित अजय कुमार सिंह (अतिरिक्त प्रभार- प्रधान सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखण्ड, रांची) को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रधान सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग, झारखण्ड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

प्रधान सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग, झारखण्ड के पद पर पदस्थापित वंदना दादेल, (अतिरिक्त प्रभार प्रधान सचिव, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखण्ड) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक प्रधान सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखण्ड के पद पर  पदस्थापित किया गया है। वंदना दादेल अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रधान सचिव, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखण्ड, राँची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी।

सचिव, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखण्ड के पद पर पदस्थापित मनीष रंजन, अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ सचिव, भवन निर्माण विभाग, झारखण्ड सहित प्रबंध निदेशक, झारखण्ड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

प्रभारी सचिव, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, झारखण्ड, के पद पर पदस्थापित अरवा राजकमल, (अतिरिक्त प्रभार-प्रभारी सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखण्ड, रांची, प्रभारी सचिव, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, झारखण्ड और प्रबंध निदेशक, JUIDCO) अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रबंध निदेशक, ग्रेटर रांची विकास एजेन्सी (GRDA) के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

प्रभारी सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड के पद पर पदस्थापित उमा शंकर सिंह अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड, रांची (झारखण्ड) के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित मंजूनाथ भजन्त्री (अतिरिक्त प्रभार बंदोबस्त पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक प्रशासक, सुवर्णरेखा परियोजना, जमशेदपुर के पद पर नियुक्त किया गया है।

अपर सचिव, श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित पवन कुमार, (अतिरिक्त प्रभार- निदेशक, कर्मचारी राज्य बीमा योजना, रांची) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक परियोजना निदेशक, झारखण्ड एड्स कंट्रोल सोसायटी, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

श्रमायुक्त, झारखण्ड के पद पर पदस्थापित संजीव कुमार बेसरा, (अतिरिक्त प्रभार- निदेशक, नियोजन एवं प्रशिक्षण, झारखण्ड) को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ मिशन निदेशक-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसायटी, रांची के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

निदेशक, हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प, झारखण्ड के पद पर पदस्थापितआकांक्षा रंजन (अतिरिक्त प्रभार- प्रबंध निदेशक, झारखण्ड अन्वेषण एवं खनन निगम लिमिटेड, रंची तथा प्रबंध निदेशक, झारक्रॉफ्ट, रांची) अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रबंध निदेशक-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, माटी कला बोर्ड, रांची के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी।

प्रबंध निदेशक, झारखण्ड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (जियाडा) के पद पर पदस्थापित शशि रंजन, (अतिरिक्त प्रभार-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड, रांची तथा निदेशक, खान, झारखण्ड) अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रबंध निदेशक,झारखण्ड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड, रांची (JSMDC) के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

अपर सचिव, श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखण्ड,  के पद पर पदस्थापित सत्येन्द्र कुमार को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक, झारखण्ड राज्य खाद्य निगम, रांची के पद पर नियुक्त किया गया है।

प्रबंध निदेशक, झारखण्ड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम, रांची (NIDCO) के पद पर पदस्थापित  माधवी मिश्रा अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ कार्यपालक निदेशक, झारखण्ड राज्य आरोग्य सोसायटी, रांची तथा प्रबंध निदेशक, झारखण्ड मेडिकल एण्ड हेल्थ इन्फास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एण्ड प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड, रांची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी।

उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के पद पर पदस्थापित अनन्य मित्तल आदेश तक पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर जिला का जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वे अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ बन्दोबस्त पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

उपायुक्त, साहेबगंज के पद पर पदस्थापित राम निवास यादव को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक निदेशक, उच्च शिक्षा, झारखण्ड के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया जाता है।

अपर सचिव, योजना एवं विकास विभाग, झारखण्ड के पद पर पदस्थापित जाधव विजया नारायण राव को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा जिला का जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

निदेशक, उच्च शिक्षा, झारखण्ड के पद पर पदस्थापित गरिमा सिंह (अतिरिक्त प्रभार निदेशक, तकनीकी शिक्षा, झारखण्ड, रांची) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक लातेहार जिला का जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

उपायुक्त, लातेहार के पद पर पदस्थापित हिमांशु मोहन को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, झारखण्ड, के पद पर  पदस्थापित किया गया है।

उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, गुमला के पद पर पदस्थापित हेमन्त सती को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक साहेबगंज जिला का जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत विस्पुते श्रीकांत यशवंत को अगले आदेश तक अनुमण्डल पदाधिकारी, गिरिडीह के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।

वहीं इस अधिसूचना के क्रम में प्रभार रहित पदाधिकारी कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड, रांची में योगदान देंगे।

By Admin

error: Content is protected !!