In Bharat Jodo Yatra, Congressmen heckled the state presidentIn Bharat Jodo Yatra, Congressmen heckled the state president

Khabarcell.com

जामताड़ा में बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कांग्रेसी एक दूसरे को ही तोड़ने पर उतारू हो गये। यात्रा की शुरुआत से ही बवाल होता रहा जो प्रदेश अध्यक्ष के राजेश ठाकुर के साथ धक्का-मुक्की के बाद थमा।

जामताड़ा के बिरसा मुंडा चौक से बुधवार को यात्रा शुरू हुई। यज्ञ मैदान पहुंचने पर विधायक इरफान अंसारी के समर्थकों के गुट ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मंच पर लगा माइक भी तोड़ दिया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ धक्का-मुक्की भी होने लगी। पुलिस बल के जवानों ने किसी तरह मामले को संभाला।

बवाल को लेकर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने विधायक इरफान अंसारी को फटकार लगाई और मंच छोड़कर जाने लगे। जिसपर विधायक इरफान अंसारी ने कार्यकर्ताओं की ओर से माफी मांगी और प्रदेश अध्यक्ष को मनाया। जिसके बाद कार्यक्रम आगे जारी रहा।

बताया जाता है कि झड़प शुरू होती देख यात्रा में शामिल कृषि मंत्री बादल पत्रलेख वापस लौट गये। वहीं झड़प के बीच प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के पॉकेट से 50 हजार रूपये निकालने की भी बात चर्चा में है। वहीं बवाल का वीडियो ट्विट करते हुए भाजपा ने कांग्रेस पर तंज कसा है।

By Admin

error: Content is protected !!