प्रबंधन से वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त
उरीमारी (हजारीबाग): सीसीएल बरका-सयाल क्षेत्र अंतर्गत उरीमारी में जनसमस्याओं को लेकर शुक्रवार सुबह 8 बजे से सिद्धू-कान्हू चौक पर सड़क जाम कर दिया गया। आंदोलन का नेतृत्व राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने किया।
आंदोलनकारियों ने कॉलोनी की जर्जर सड़कों की मरम्मत, नई सड़क निर्माण, क्वार्टरों की रिपेयरिंग, तार-पेंटिंग, डस्टबिन की व्यवस्था, बिजली-पानी की नियमित आपूर्ति और दुर्घटना रोकने के लिए रोड ब्रेकर लगाने की मांग की। साथ ही भारी वाहनों से लगने वाले जाम, धूल-प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पानी छिड़काव और चौक-चौराहों पर रोशनी की व्यवस्था की मांग उठाई।

सूचना पर प्रबंधन की ओर से बिरसा परियोजना प्रबंधक कमर फहीम, उरीमारी परियोजना प्रबंधक अनंत कुमार तिवारी, प्रोजेक्ट इंजीनियर सिविल चंदन झा, प्रोजेक्ट इंजीनियर ईएंडएम अंकुर कुमार, कार्मिक प्रबंधक राजीव रंजन और उरीमारी थाना प्रभारी रथु उरांव मौके पर पहुंचे और वार्ता की। प्रबंधन के आश्वासन पर तकरीबन चार घंटे बाद जाम हटा लिया गया।
आंदोलन में संजय यादव, भोला राम, विश्वनाथ मांझी, सीताराम किस्कू, गणेश राम, बाल्मीकि यादव, कंचन मांझी, लालो महतो, विजय करमाली, रामलखन साव, साने, राजकुमार सिंह, रंजीत करमाली, डॉ. सुनील कुमार, बृज बिहारी प्रसाद, हेमचंद कुमार, अनिल कुमार, संजय यादव, चंदू जायसवाल, दीपक यादव, नाथू प्रसाद, गिरधारी प्रजापति, उप-मुखिया सतीश कुमार, जतरू बेसरा, असलम अंसारी, सगीर अहमद, अली अंजुम, प्रकाश करमाली, मनीष कुमार, पिंटू सोनी, अनिल कुमार, पप्पू यादव, फिरोज अंसारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
नोट-विज्ञापन से संबंधित किसी प्रकार के दावे की खबरसेल पुष्टि नहीं करता है।

