रांची: मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने और विधि-व्यवस्था के संधारण को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसके तहत रांची के फिरायालाल चौक से सुजाता चौक -एकरा मस्जिद-कर्बला चौक-पथलकुदवा-चर्च रोड-थड़पखना मस्जिद-लालपुर-हिंदपीढ़ी-डेली मार्केट-कोतवाली आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात, अनुमंडल पदाधिकारी,अपर पुलिस अधीक्षक कोतवाली एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक नगर के द्वारा बाइक दस्ता के साथ लोअर बाजार, हिंदपीढ़ी, डेली मार्केट, चुटिया, डोरंडा, सदर, बरियातू थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया।
इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों, जुलूस के रूट में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति और सुरक्षा की स्थिति की सूक्ष्मतापूर्वक समीक्षा की गई तथा प्रतिनियुक्त बलों को ब्रीफ किया गया। फ्लैग मार्च में अन्य स्थानीय पुलिस उपाधीक्षक, स्थानीय थाना प्रभारी, अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।
