धनबाद के संत थॉमस उच्च विद्यालय में मना स्वतंत्रता दिवस

धनबाद: संत थॉमस उच्च विद्यालय तोपचांची धनबाद में 77 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के चैयरमैन रवि फ्रांसिस के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। तत्पश्चात तिरंगे को सलामी दी गई। वहीं बच्चों के द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम को सफल आयोजन में रिंकू बोस, नीलम कुमारी, रजिया खातुन, खुशबु कुमारी, मौसमी सिंह, पम्मी परासर, त्रिपुरारी सिंह, शुभम सिंह, जुनैद, विक्रम,अरूप की सराहनीय भूमिका रही।

मौके पर मुख्य रूप से मुकेश मुर्मू, विवेक महतो, सुमित कुमार, तमन्ना प्रवीण, तन्नु पाण्डेय, रवि जायसवाल, सुषमा जाॅन, जुनैद आलम, बिक्रम वर्णवाल, अरुण तिवारी, फातिहा खान, सृष्टि किरण, आशा खातुन, खुशी कुमारी, प्रमोद कुमार, कुमार मयंक सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin