हजारीबाग: बरकट्ठा प्रखंंड अंंतर्गत गयापहाड़ी पंचायत सचिवालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। पंचायत सचिवालय में मुखिया कलावती देवी के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। तत्पश्चात तिरंगे को सलामी दी गई।
वहीं गयापहाड़ी पंचायत में मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत वीर शहीदों के नाम दीपक जलाकर माल्यार्पण कर देश की माटी हाथों में लेकर शपथ दिलायी गई।
मौके पर मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य सुषमा रानी, उप मुखिया गुणेश्वर प्रसाद, उत्क्रमित मध्य विद्यालय स्कूल के शिक्षक शशि भूषण प्रसाद, अनिल आजाद, प्रदीप प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, राजकुमार रविदास, विश्वनाथ राम, उपेंद्र ठाकुर, राजीव कुमार, मुकेश कुमार, मुनेश्वर राम, महेंद्र राम, भजन देव कुमार, बच्चन देव कुमार, विजय राम, रेनू देवी, सुशीला देवी, मनिया देवी, रेखा देवी, गुंजन कुमारी, प्रीति कुमारी, यशोदा देवी, अभिनंदन, चिंतामणि प्रसाद, दुर्गा महतो, रामचंद्र राम सहित वार्ड सदस्य, जल सहिया, सहिया दीदी, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, महिला संगठन संघ समूह की महिलाएं मौजूद थे।