बड़कागांव : प्रखंड अंतर्गत गरसुल्ला पंचायत सचिवालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। पंचायत सचिवालय में पंचायत की मुखिया मालती देवी के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इसके उपरांत तिरंगे को सलामी दी गई।
मौके पर मुख्य रूप से उप मुखिया नंदकिशोर बेदिया, पंचायत समिति सदस्य प्रिया कुमारी, वार्ड सदस्य राजेश सोरेन, जगमणी कुमारी, दीपा कुमारी, रितु सिंह, पूर्व मुखिया छक्कन बेदिया, राजकुमार सिंह, नरेश सिंह, हरेंद्र बेदिया, संटू बेदिया, देवानंद बेदिया, कार्तिक उरांव सहित कई लोग मौजूद थे।