रामगढ़: पतरातू प्रखंड अंतर्गत सेंट्रल सौन्दा पंचायत सचिवालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। पंचायत सचिवालय में मुखिया तिलेश्वर साव ने झंडोत्तोलन किया। तत्पश्चात तिरंगे को सलामी दी।
मौके पर मुख्य रूप से मुखिया तिलेश्वर साव, पंचायत सेवक पुष्पा सोले, पूर्व मुखिया पार्वती देवी, उप मुखिया कांति देवी, पंचायत समिति उपेन्द्र पासवान, वार्ड सदस्य विद्यानंद सिंह, पूनम देवी, रेशम भारती, कुसुम देवी, विमला कुमारी मेहता, चांदनी कुमारी, पंकज कुमार सिन्हा, अशोक कुमार सिंह, अजय सिंह, विजय सिन्हा, प्रेमलता सिन्हा, जग्गू सिंह, रमेश प्रसाद, राज कुमार तांती, आंगनबाड़ी सेविका मालती खेस, सुनिता देवी, मंजू प्रेमलता, सुबोध राय, सुबोध पासवान, आजाद कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।