अध्यक्ष सुभाष कुमार और सचिव चमन गंझू बनै

रामगढ़: पतरातू प्रखंड अंतर्गत हफुवा पंचायत में शुक्रवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की पंचायत कमेटी का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक शाबिर अंसारी, अध्यक्ष सुभाष कुमार, उपाध्यक्ष नाजिम अंसारी, अफरोज अंसारी, सचिव चमन गंझू, सह सचिव मुकेश गंझू, मोहन गंझू, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार ,संगठन सचिव बसीर अंसारी, सफीक अंसारी, मीडिया प्रभारी तंजिम अंसारी, अरबाज अंसारी, सदस्य आजम अंसारी, रुस्तम अंसारी, देवासन गंझू, महताब आलम, कुलदीप मुंडा, छोटेलाल गंझू, रशीद अंसारी ,समीर अंसारी, नौसाद अंसारी, ननकू मुंडा को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित केंद्रीय मंत्री सुभान अंसारी ने कहा कि सभी पंचायतों में मजबूत कमेटी का गठन किया जा रहा है। जल्द ही सभी पंचायतों में कमेटी का विस्तार कर लिया जाएगा। कहा कि बदलाव से ही झारखंड राज्य की दशा और दिशा सुधर सकती है। 

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रयाग कुमार, प्रखंड वरीय उपाध्यक्ष बैजनाथ महतो, एसटी मोर्चा संगठन सचिव आनंद गंझू, दीपक महतो, परशुराम दांगी, छोटेलाल महतो, अलीफ अंसारी, जुल्फेकार अंसारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!