रांची: झारखंड में लगातार हो रही बारिश अब कम होने लगी है। पिछले कुछ दिनों की तेज बारिश के बाद 1 अक्टूबर को मौसम कुछ राहत दे सकता है। हालांकि, राज्य के नौ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। इन इलाकों में बादल छाने के साथ गरज-चमक भी हो सकती है।
फिलहाल 1 अक्टूबर के लिए झारखंड में भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। राज्य के बाकी हिस्सों में बारिश की संभावना कम है। इससे लोगों को पिछले दिनों की लगातार बारिश से कुछ राहत मिल सकती है।
हालांकि, अगले कुछ दिनों में पूरी तरह मौसम साफ रहने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 अक्टूबर तक झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश पहले के मुकाबले कम रहने की संभावना है।
राजधानी रांची में भी 1 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। शहर में बादल छाए रह सकते हैं। कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है।
