उरीमारी (हजारीबाग): राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके जीवन, विचारों और देश के विकास में दिए गए योगदान को याद किया। सभी ने नेहरू जी के आदर्शों पर चलने और देश की एकता, अखंडता एवं विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सीता राम किस्कू, महादेव बेसरा, कानू मरांडी, विश्वनाथ मांझी, धर्मदेव करमाली, कंचन मांझी, गणेश राम, लालू महतो, एस. सरकार, दीपक विश्वकर्मा, टहल गोप, अशोक यादव, सतीश कुमार, दीपक यादव, रंजीत करमाली, शीगु मांझी, संजय कुमार यादव, पप्पू यादव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं यूनियन के सदस्य उपस्थित रहे।

