अध्यक्ष सुरेन्द्र करमाली और सचिव परमेश्वर सोरेन बने

 आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से लाभ उठा   रहे राज्यवासी : सोनाराम मांझी

बड़कागांव: झारखंड मुक्ति मोर्चा की उरीमारी पंचायत स्तरीय बैठक बुधवार को जुगल करमाली की अध्यक्षता और रेशमी टुडू के संचालन में हुई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी, झामुमो मुख्य संयोजक संजय सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुइयां, मोहन सोरेन की उपस्थित रहे।

बैठक में उरीमारी पंचायत कमेटी की घोषणा की गई। जिसमें अध्यक्ष सुरेंद्र मांझी, उपाध्यक्ष जुगल करमाली, शिकारी टुडू, राजू रंजन कुमार, सचिव परमेश्वर सोरेन, संयुक्त सचिव भादो करमाली, सूरज बेसरा, नरेश पवरिया, संगठन सचिव मणिक लाल करमाली, कोषाध्यक्ष पुरन टुडू सहित कार्यकारिणी सदस्यों में राजू पवरिया, मुकेश बेसरा, हेमलाल बेसरा, जितेंद्र हसदा, विजय साव, टिंकू करमाली, अमित सोरेन, दिनेश पवरिया, विजय हांसदा, राकेश करमाली, बलराम करमाली, विनय करमाली, प्रकाश करमाली ,अजय करमाली ,मनोज करमाली ,रामब्रिज करमाली, शनिचर देवी, धानो करमाली, तालो पवरिया का मनोनयन हुआ। वहीं बैठक में मणिक लाल करमाली के नेतृत्व में अन्य दलों को छोड़कर लगभग 70 लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा।

झामुमो केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और नये सदस्यों को झारखंड मुक्ति मोर्चा पट्टा एवं फूलमाला पहनकर स्वागत किया। सोनाराम मांझी ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में झामुमो और मजबूती के साथ उभरेगा। कहा कि आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में राज्य के लोगों को लाभ मिल रहा है। सरकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ झारखंड में विकास को गति दी जा रही है। जिससे लोगों का विश्वास झामुमो पर बढ़ रहा है। 

मौके पर परमेश्वर करमाली, सुरेंद्र मांझी, विनय करमाली,भादो करमाली, विनय करमाली, प्रकाश करमाली, रंजन करमाली, राजू करमाली, राम प्रसाद, कमली देवी, सुमित्रा देवी, बागी देवी, गीता देवी, पार्वती देवी, बुधनी देवी, मीना देवी सहित कई मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!