रांची: झारखंड आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले जस्टिस एल.पी.एन शाहदेव की 12वीं पुण्यतिथि मनायी गई। अवसर पर विभिन्न राजनैतिक और सामाजिक संगठनों के लोगों ने रांची के जस्टिस एल.पी.एन चौक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और नतमस्तक होकर उन्हें याद किया।
मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, रांची विधायक सीपी सिंह सहित अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जस्टिस एल.पी.एन शाहदेव न्यायाधीश बननेवाले झारखंड के प्रथम भूमिपुत्र थे। झारखंड आंदोलन में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।
अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड आंदोलन को जस्टिस एल.पी.एन शाहदेव ने बौद्धिक पहचान दी। झारखंड के माटी पुत्र का न्यायाधीश जैसे बड़े ओहदे तक पहुंचना हम सभी को प्रोत्साहित करता है। मौके पर कई लोग मौजूद रहे।