रामगढ़: एटक अध्यक्ष रमेन्द्र कुमार का 83वां जन्मदिन सयाल स्थित उनके आवास पर बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रक्षेत्र के अधिकारियों एवं ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी। अवसर एटक अध्यक्ष रमेन्द्र कुमार ने अपने पुत्र संजय कुमार एवं पुत्रवधू पम्मी कुमार के साथ जन्मदिन का केक काटा। वहीं अधिकारियों एवं विभिन्न ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ देकर और शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही लंबी आयु की शुभकामनाएं दीं।

AITUC President Ramendra Kumar's 83rd birthday celebrated

मौके पर मुख्य रूप से सीसीएल बरका-सयाल महाप्रबंधक अजय सिंह, महाप्रबंधक आम्रपाली अमरेश सिंह, महाप्रबंधक अरगड्डा एसके पांडेय, एस.ओ ईएंडएम अमरेंद्र कुमार, सयाल परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार, उरीमारी परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार, बिरसा परियोजना पदाधिकारी डी शिवादास, भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी मनोज पाठक, बिरसा परियोजना खान प्रबंधक रामेश्वर मुंडा, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी एन के सिंह, सयाल परियोजना के मैनेजर ए. खान, उरीमारी परियोजना के मैनेजर विजय सिंह, साइडिंग मैनेजर जयंत कुमार, पूर्व क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी एच के सिंह, अशोक यादव, लखन लाल महतो, कन्हैया सिंह, विंध्याचल बेदिया, जेपीएन सिन्हा, बिनोद मिश्रा, नरेश मंडल, विकास कुमार, महादेव मांझी, सतीश सिंह, वरुण कुमार, भोला प्रसाद, अशोक शर्मा, देवेंद्र कुमार सिंह, राम नरेश सिंह, राजीव सिन्हा, संजय वर्मा, रौशन लाल चौधरी, सतीश सिन्हा, लखेन्द्र राय, अर्जुन सिंह, संजय मिश्रा, संजय शर्मा, अशोक राम, अनूप कुमार उर्फ पिंटू सिंह, रमेश राय, दीपक अरोड़ा, भूषण शर्मा, ओम प्रकाश सिंह, अनुज कुमार, प्रमोद राय, शत्रुघ्न सिंह, बिनोद बिहारी पासवान सहित कई लोग मौजूद थे।

 

By Admin

error: Content is protected !!