ईवीएम और वीवीपैट जागरूकता वाहन से मतदाताओं को दिया गया प्रशिक्षण
रामगढ़: भुरकुंडा पंचायत भवन में सोमवार को महिला ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मुखिया अजय पासवान और पंचायत सचिव सावित्री कुमारी शामिल रहे। सभा का संचालन करते हुए गांधी फेलो कल्याणी राउत ने महिला महिला ग्राम के बावत विस्तार से जानकारी दी। वहीं जेएसएलपीएस महिला समूह की सदस्य, वैष्णवी सखी मंडल, दुर्गा सखी मंडल सहित पंचायत की महिलाओं और किशोरियों ने जनसमस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान स्वच्छ पानी, नाली, शिक्षा, महिला सुरक्षा, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, महिलाओं के रोजगार और स्वरोजगार सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।
वहीं पंचायत भवन परिसर में ईवीएम तथा वीवी पैट के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की जानकारी देते हुए मतदाताओं को जागरूक किया। वाहन के साथ पहुंचे पंकज राम ने ईवीएम से संबंधित प्रशिक्षण दिया।
महिला ग्राम सभा में वार्ड सदस्य रौशन पासवान, रूपा देवी, सकुन देवी, सुनीता देवी, करिश्मा कुमारी, मोनी कुमारी, लाजवंती देवी, संध्या कुमारी, रीता देवी, सविता देवी, मिताली बोस, आशा देवी, प्रीति देवी, पुष्पा पासवान, अमूल्य एक्का, मालती देवी, रीना देवी, विमला कुमारी, शकुन देवी, सोनी कुमारी, गुड़िया देवी, उर्मिला देवी, खुशबू देवी, कमला देवी, चरखी देवी, कल्पना दास रेणु देवी, चिंता देवी, साजदा खातून, कांति देवी, मंजू देवी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।