रामगढ़ : भारतीय कॉम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी रामगढ़ जिला कमेटी ने शुक्रवार को भाजपा के खिलाफ रामगढ़ में प्रतिवाद मार्च निकाला। मार्च माले कार्यालय से शुरू होकर पुराने बस स्टैंड होते हुए सुभाष चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। आम सभा में भाजपा द्वारा झारखंंड के विधायकों की खरीद-फरोख्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी। माले नेताओं ने कहा कि भाजपा मोटी रकम देकर विधायकों की खरीद-फरोख्त कर रही है। विधायक पैसे के साथ रंगे हाथ पकड़े गये हैं। माले नेता देवकीनंदन बेदिया ने कहा कि यह झारखंड के जनादेश के साथ गद्दारी है। भाजपा नफरत की राजनीति और लालच देकर सत्ता हथियाने की साजिश रच रही है।

मार्च में भाकपा माले जिला सचिव भुनेश्वर बेदिया, देवकीनंदन बेदिया, हीरा गोप, लाली बेदिया, विगेन्द्र ठाकुर, विजेंद्र प्रसाद, करमा मांझी, नीता बेदिया, जयवीर हंसदा,लक्ष्मण बेदिया, अमल कुमार, नरेश बड़ाईक,सरयू बेदिया, रामसिंह मांझी, जयनंदन गोप, कांति देवी, झूमा घोषाल, रुदल राय, लालचंद ठाकुर, चेतलाल हेम्ब्रम, तृतियाल बेदिया, अर्जुन बेदिया, सकलदेव राम,बालेश्वर घटवार,छोटेलाल दास, छोटन मुंडा,लाका बेदिया, रतन बेदिया, प्रकाश मरांडी,भोला मांझी अन्य सैकड़ों लोग शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!