शहादत स्थल पर लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि

रामगढ़: स्वतंत्रता सेनानी शहीद शेख भिखारी और टिकैत उमरांव सिंह का शहादत दिवस सोमवार को चुटुपालू घाटी स्थित शहादत स्थल पर मनाया गया। अवसर पर विभिन्न राजनैतिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित रामगढ़ और रांची से पहुंचे प्रबुद्ध लोगों शहीदों को याद किया। अवसर पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी, गोमिया विधायक लंबोदर महतो सहित आजसू कार्यकर्ताओं ने शहीदों की तस्वीर पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

मार्क्सवादी समन्वय समिति ने की श्रद्धांजलि सभा

Remembered martyr Sheikh Bhikhari and Tikait Umraon Singh

शहादत दिवस पर मार्क्सवादी समन्वय समिति के सदस्यों ने  बरगद पेड़ के समक्ष शहीदों की तस्वीर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। वहीं शहादत स्थल के निकट आयोजितसभा को संबोधित करते हुए मार्क्स वादी समन्वय समिति केंद्रीय अध्यक्ष आनंद महतो ने कहा कि अंग्रेज शोषण के खिलाफ विद्रोह करने वाले झारखंड की माटी के वीर सपूत अमर वीर शहीद शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता। ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव की अगुवाई में इन्होंने छोटा नागपुर में आजादी की लड़ाई लड़ी और देश के लिए शहीद हो गये।

इस दौरान हलधर महतो ने कहा कि वर्तमान सरकार में किसान, मजदूर, युवाओं को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। जिसके लिए एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। आज शहीदों को अपना आदर्श बनाकर उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है।

Remembered martyr Sheikh Bhikhari and Tikait Umraon Singh

मौके पर केंद्रीय सचिव कामरेड मिथिलेश कुमार सिंह, केंद्रीय महा सचिव कामरेड हालदार महतो, केंद्रीय मंडल सदस्य राजेंद्र गोप, बसंत कुमार, आरडी मांझी, सत्तार अंसारी, दिलीप तिवारी, मोहम्मद हसन, विवेक कुमार साव,  शक्ति बेदिया, पुशान गंझू, सुंदरलाल, पिंकी देवी, रेहाना परवीन, सुधा देवी, सविता देवी, अनु देवी, आरती देवी, चिंता देवी, राजकुमार, अमित कुमार, मोहम्मद वसीम, शाहिद अंसारी, संजय सिंह,समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!